जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश ने सभी कार्यालय प्रमुखों और आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभागीय अमले का प्रोफाइल eHRMS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अद्यतन किया जाए और पोर्टल के माध्यम से वरिष्ठता सूची का संधारण, पदोन्नति, सीधी भर्ती, स्थानांतरण, वार्षिक संपत्ति विवरण, गोपनीय प्रतिवेदन, विभागीय जांच, अनुकंपा नियुक्ति, अतिथि शिक्षक भर्ती, ऑनलाइन उपस्थिति और अवकाश जैसे सभी प्रशासनिक कार्य किए जाएंगे आदेश में कहा गया है कि प्रोफाइल अद्यतन का कार्य EIC स्तर से किया जाएगा।
केवल विभागीय कर्मचारी या प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारी ही अपना प्रोफाइल अपडेट करें और सेवानिवृत्त, दिवंगत या विभाग से अलग हो चुके कर्मचारियों की प्रविष्टियां Inactive कर हटाई जाएं पदनाम और कार्यरत पदनाम को सही दर्ज करना अनिवार्य होगा ताकि वरिष्ठता सूची और वेतन आहरण में पारदर्शिता बनी रहे इसके अलावा पोर्टल पर संस्थाओं की जानकारी सही रूप से अद्यतन करना आवश्यक है यदि डुप्लीकेट संस्थाएं पाई जाएं तो उन्हें हटाने या नई संस्था जोड़ने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जाएगा और प्रोफाइल अद्यतन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही के लिए संबंधित कार्यालय स्वयं उत्तरदायी होगा।




