Education Update : AEO केंद्र परिवर्तन की अंतिम तिथि 5 जनवरी, जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश, गौतम नगर भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों के AEO (सहायक शिक्षा अधिकारी) केंद्र परिवर्तन के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर AEO केंद्र निर्धारण एवं परिवर्तन की सुविधा जिला शिक्षा अधिकारी के लॉग-इन पर उपलब्ध है। संचालनालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, कुछ जिलों से AEO केंद्र परिवर्तन से जुड़े प्रकरण प्राप्त हो रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूल डायरेक्ट्री के अंतर्गत ‘एडिट स्कूल डिटेल’ विकल्प के माध्यम से AEO केंद्र में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए गए हैं।

                               — विभाग द्वारा जारी आदेश

यह सुविधा दिनांक 5 जनवरी 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी। निर्धारित समयावधि में जिले अपनी आवश्यकता अनुसार AEO केंद्र का निर्धारण कर उसे अंतिम रूप दें। संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक के.के. दुबेदी ने सभी जिलों को समय-सीमा के भीतर कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *