Dindori News : जिला पंचायत सामान्य सभा — 5वें, 15वें और 16वें वित्त आयोग से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

सामान्य सभा में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, वन, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खनिज, पशु चिकित्सा, कृषि, लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पीआईयू, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मनरेगा, आजीविका मिशन, नर्मदा घाटी विकास विभाग सहित 5वें वित्त एवं 15वें-16वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं से संबंधित लक्ष्य, लाभ तथा हितग्राहियों के चयन की पूरी जानकारी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामवासियों तक प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ पहुंचाई जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके और कोई भी वंचित न रहे। साथ ही निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि शेष बचे महीनों में कार्यों की गति बढ़ाकर वार्षिक लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती अंजु जितेन्द्र ब्यौहार, जिला पंचायत सदस्य डॉ. सी.एस. भवेदी, श्रीमती हीरा रुद्रेश परस्ते, बिरेन्द्र बब्लू परस्ते, श्रीमती हेमवती राजपूत, श्रीमती रेखा आर्मों, अध्यक्ष जनपद पंचायत डिंडौरी श्रीमती आशा सिंह धुर्वे सहित समस्त जनपद पंचायत अध्यक्ष, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *