Education Update : डिंडौरी जिला शिक्षा केंद्र को मिला नया डीपीसी, दिवाकर तिवारी संभालेंगे जिम्मेदारी….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के तहत डिंडौरी जिला शिक्षा केंद्र को नया जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) मिला है। सतना से स्थानांतरित होकर आए उच्च माध्यमिक शिक्षक दिवाकर तिवारी को जिला शिक्षा केंद्र डिंडौरी में पदस्थ किया गया है।

 

 

मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल से जारी आदेश के अनुसार यह पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक के लिए की गई है। विभागीय स्तर पर इसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक समन्वय बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

 

 

दिवाकर तिवारी के डिंडौरी डीपीसी बनने के बाद जिले के शिक्षा विभाग में प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *