Education Support : छात्रों को मिली सौगात : निःशुल्क साइकिल पाकर खिले चेहरे…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत डिंडौरी जिले के एकीकृत बालक माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर में कक्षा 6वीं के छात्रों को साइकिलें वितरित की गईं। ग्रामीण अंचल के इन छात्रों को अब विद्यालय आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।

पहले छात्रों को विद्यालय पहुँचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था, जिससे उनका काफी समय बर्बाद होता था और थकान के कारण पढ़ाई पर असर पड़ता था। शासन की इस योजना से अब छात्रों को समय पर विद्यालय पहुँचने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

साइकिल पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि अब स्कूल जाना आसान हो गया है और वे पढ़ाई पर अधिक समय दे पाएंगे। वहीं अभिभावकों ने भी इस योजना के लिए शासन और विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

साइकिल वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक गंगाराम झारिया, बाल सिंह पट्टा, पुष्पा असाटी, मनोज बाई लोधी, मोनिका चक्रवर्ती, मानिकपुर मंडल अध्यक्ष गोलू हीरेंद्र सिंह मरावी, डॉ. अर्जुन झारिया, रोहित असाटी, विश्वनाथ झारिया, पप्पू प्रदीप कुमार झारिया, रघुनाथ सिंह ठाकुर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *