Education Matter : 10 किलोमीटर दूर है स्कूल, बच्चों की पढ़ाई अधूरी – जोगीग्वारा में हाईस्कूल की मांग….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के विकासखंड करंजिया अंतर्गत बावली पंचायत के वनग्राम जोगीग्वारा के ग्रामीणों ने कलेक्टर नेहा मारव्या से गाँव में हाईस्कूल की स्थापना की मांग की।

बता दें कि विगत दिन शनिवार को आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में हाईस्कूल की दूरी लगभग 10 से 12 किलोमीटर है, जिसके चलते अधिकांश बच्चे आगे की पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनकी पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। इस पर कलेक्टर नेहा मारव्या ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को मध्यप्रदेश सरकार तक पहुँचाकर हाईस्कूल उन्नयन की दिशा में पहल की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *