Dindori School News : भीषण गर्मी में अवकाश के आदेश पर पलटी, अब कक्षा 1 से 5 तक नियमित लगेंगी कक्षाएं…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

पूर्व में जारी अवकाश संबंधी सूचना निरस्त, विभाग ने जारी किया खंडन

डिंडौरी। जिले में भीषण गर्मी के बीच स्कूली बच्चों को लेकर जारी आदेशों में बड़ा बदलाव सामने आया है। हाल ही में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 21 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किए जाने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद अभिभावकों और स्कूलों में राहत की स्थिति बनी थी।

 

हालांकि अब संबंधित विभाग ने इस खबर का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि पूर्व में प्रसारित/प्रकाशित अवकाश संबंधी सूचना को निरस्त कर दिया गया है। जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि कक्षा 1 से 5वीं तक की कक्षाएं पूर्व की भांति नियमित रूप से संचालित होंगी और किसी प्रकार का अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

 

विभाग ने आमजन, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक या अपुष्ट खबर पर भरोसा न करें और केवल अधिकृत विभाग या आधिकारिक स्रोत से प्राप्त जानकारी को ही सही मानें। गौरतलब है कि जिले में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं जताई जा रही थीं। इसी बीच अवकाश घोषित किए जाने की खबर सामने आई थी, लेकिन अब खंडन के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है कि फिलहाल प्राथमिक कक्षाओं के लिए कोई अवकाश नहीं रहेगा।

 

इस फैसले से एक ओर जहां अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, वहीं विद्यालय प्रबंधन को भी पुनः नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने सभी संस्थानों से आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

 

— पूर्व में प्रकाशित खबर…

Dindori News : भीषण गर्मी के चलते डिंडौरी में बड़ा फैसला ! कक्षा 1 से 5 तक अवकाश, स्कूल समय में बदलाव….

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *