Dindori News : भीषण गर्मी के चलते डिंडौरी में बड़ा फैसला ! कक्षा 1 से 5 तक अवकाश, स्कूल समय में बदलाव….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अहम आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए नई समय-सारणी लागू कर दी गई है।

 

 

जारी निर्देशों के अनुसार, कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 21 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय अत्यधिक गर्मी के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया है।

 

 

वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालन का समय सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि छात्र तेज धूप और लू से बच सकें। इसके साथ ही शिक्षकों को दोपहर 01:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी स्कूलों को इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करना होगा। यह कदम विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *