Dindori School Closed : डिंडौरी में भारी बारिश के चलते आज स्कूलों में छुट्टी, नर्सरी से 12वीं तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले में अत्यधिक वर्षा को देखते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

कलेक्टर (शिक्षा) कार्यालय डिंडौरी से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। इसमें जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के साथ CBSE और ICSE से संबद्ध शैक्षणिक संस्थान भी शामिल हैं।

शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल में रहना होगा

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के दौरान सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालयीन समय में अपने संस्थान में उपस्थित रहेंगे। यानी विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। अत्यधिक बारिश के कारण विद्यार्थियों को आवागमन में होने वाली परेशानी और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

21 अगस्त को रहेगा एक दिन का अवकाश

जारी आदेश क्रमांक स्थापना/2026/824, दिनांक 21 अगस्त 2026 में जिले के सभी संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *