डिंडौरी। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 21 अगस्त, शुक्रवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
प्रशासन के इस निर्णय से जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र आज बंद रहेंगे। अत्यधिक बारिश के कारण बच्चों को आवागमन में होने वाली परेशानी और संभावित जोखिम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
— घर-घर पहुंचेगा टेक होम राशन
अवकाश के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने क्षेत्र में गृह भेंट कर टीएचआर (टेक होम राशन) का वितरण करेंगी। इसके साथ ही गंभीर कुपोषित बच्चों का फॉलोअप भी सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि बारिश के कारण पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रभावित न हों। प्रशासन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अवकाश के दौरान भी जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।




