Dindori Power Cut : रविवार को 6 घंटे बिजली बंद रहेगी, मेंटनेंस कार्य के चलते कई क्षेत्र प्रभावित.. जानिए किन इलाकों में छाएगा अंधेरा…?

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

बिजली विभाग का अलर्ट — रविवार को घंटों बंद रहेगी सप्लाई, पहले से करें तैयारी…

 

 

डिंडौरी। जिले में विद्युत व्यवस्था के आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते 12 अप्रैल 2026, रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डिंडोरी से निकलने वाले 11 केवी फीडरों में मेंटनेंस कार्य किया जाएगा, जिसके कारण सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे (कुछ क्षेत्रों में 2:00 बजे तक) विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

 

इस दौरान डिंडोरी टाउन सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में डीडी मार्केट, मस्जिद मोहल्ला, कन्या शाला स्कूल, खनूजा कॉलोनी, रामेश्वरी धाम, पुलिस लाइन, सिविल लाइन, कलेक्ट्रेट ऑफिस, जज कॉलोनी, रेस्ट हाउस और नर्मदागंज शामिल हैं।

 

 

विभाग के अनुसार कुल 11 केवी फीडरों में डिंडोरी टाउन (7595), साकेत नगर, पुरानी डिंडौरी सुबखार, आईटीआई, शाहपुर, कुड़ामुडकी, कला पडरिया, सरस्ताल, चौबीसा और किशलपुरी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे

 

 

विद्युत विभाग ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार समयावधि घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है। साथ ही उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *