IAS Officers Transfer : ब्यूरोक्रेसी में भूचाल 34 IAS सहित 72 अधिकारियों के ट्रांसफर, 9 SDM भी हटाए गए, देखें पूरी लिस्ट…

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

तबादला लिस्ट जारी: 34 IAS, कुल 72 अफसर बदले, 9 SDM की कुर्सी गई

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उपराज्यपाल द्वारा 34 आईएएस अधिकारियों सहित कुल 72 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। सेवा विभाग की ओर से जारी इस आदेश के तहत प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव किया गया है। खास बात यह रही कि इस फेरबदल में 9 उपजिलाधिकारियों (SDM) को उनके वर्तमान पदों से हटाया गया है, जिससे जिला प्रशासन स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है।

जारी तबादला सूची के अनुसार इस बड़े फेरबदल में 34 आईएएस अधिकारी शामिल हैं, जबकि शेष अधिकारी DANICS संवर्ग से हैं। कुल मिलाकर 72 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। समाज कल्याण, गृह, सतर्कता, शहरी विकास, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली, राजस्व, नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड और एनडीएमसी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए सिरे से पदस्थापना की गई है।

वरिष्ठ स्तर पर कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों से पुराने प्रभार वापस ले लिए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। गृह, सतर्कता और शहरी विकास जैसे संवेदनशील विभागों में किए गए बदलावों को विशेष रूप से अहम माना जा रहा है।

इस फेरबदल का असर जिला प्रशासन में भी साफ दिखाई दिया है। आदेश के तहत 9 स्थानों के एसडीएम बदले गए हैं, जिनमें नई दिल्ली, बिजवासन, नजफगढ़, मेहरौली, कालकाजी, शकरबस्ती, बदली, यमुना विहार और नांगलोई जाट जैसे इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में नए एसडीएम की तैनाती कर दी गई है, जबकि पुराने अधिकारियों को अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सेवा विभाग के आदेश में कहा गया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अधिकारियों को बिना विलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस कदम को दिल्ली सरकार की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने और प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है। देखें पूरी सूची

सोर्स: दिल्ली सरकार, सेवा विभाग

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *