Dindori Political Updates : जिलाध्यक्ष ओमकार मरकाम ने किया परंपरा में बदलाव, कार्यकर्ताओं का खुद किया तिलक स्वागत…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी/अमरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ओमकार मरकाम को डिंडौरी जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके प्रथम अमरपुर ब्लॉक आगमन पर कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और राष्ट्रगीत के साथ हुई। इसके बाद जिला अध्यक्ष ओमकार मरकाम ने परंपरा में बदलाव करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया और कहा कि अब नेताओं का स्वागत कार्यकर्ता नहीं, बल्कि नेता स्वयं अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारे गूंजे और इस नारे को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी की गई। मरकाम ने ब्लॉक अध्यक्ष को मंडलम, सेक्टर एवं पोलिंग बूथ कमेटियों के गठन के लिए फॉर्म सौंपे और शीघ्र संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के निर्देश दिए।

बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। इसी दौरान भानपुर से पहुंचे एडवोकेट झलकन यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

इस अवसर पर अशोक पड़वार (पूर्व जिलाध्यक्ष), तोक सिंह मरावी (ब्लॉक प्रभारी), शकील अहमद (उपाध्यक्ष), शाहिद तुर्क (संगठन मंत्री), संदीप शाह परस्ते, अरविंद साण्डया, प्रतिमा साण्डया (महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष), मल्ली बाई उईके (पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष), देव सिंह भारती (अध्यक्ष सोशल मीडिया विभाग) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *