Dindori Political News : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान — डिंडौरी में महिलाओं का जोश, संगठन को नई ऊर्जा….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “संगठन सृजन अभियान” के तहत जिला डिंडौरी में महिला कांग्रेस की विशेष बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें संगठन को सशक्त बनाने और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर सूत की माला एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्रीमती संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिले के संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा की। नगर अध्यक्ष गुलबसिया बाई ने महिला कांग्रेस प्रभारी विनीता यादव का शाल एवं सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। प्रभारी विनीता यादव ने कहा, “महिला कांग्रेस आज समाज की सशक्त आवाज बन चुकी है। जिले की हर महिला को संगठन से जोड़ना और उन्हें नेतृत्व के अवसर देना ही हमारा लक्ष्य है।”

उन्होंने जिला अध्यक्ष पद हेतु रायशुमारी की और महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान विनीता यादव ने डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी, ब्लॉक अध्यक्ष आयोध्या सिंह बिसेन, संजय राय, दुर्गा साहू, रमाकांत साहू, लोकेश पाटेरिया, जावेद इकबाल और शिवकुमार धुर्वे से दूरभाष पर चर्चा कर संगठन की मजबूती को लेकर सुझाव लिए। प्रदेश महासचिव संतोषी साहू ने कहा कि “संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य हर जिले में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। योग्य और समर्पित महिलाओं को संगठन में नेतृत्व की भूमिका मिलनी चाहिए।”

बैठक में सुमन आयाम, ऊषा रैकवार, लक्ष्मी ठाकुर, कौशल्या कुसराम, प्रतिमा सांड्या, किरण कलिंदिया सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। अंत में आगामी सदस्यता विस्तार और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई, जिससे महिला कांग्रेस को डिंडौरी जिले में नई दिशा और ऊर्जा मिली।


Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *