डिंडौरी। 02 अक्टूबर 2025 को दशहरा पर्व के मद्देनजर डिण्डौरी पुलिस ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कलेक्टेड तिराहा से अवंती बाई चौक तक सभी भारी वाहनों पर शाम 6 बजे से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। केवल पैदल यात्री मार्ग में प्रवेश कर सकेंगे।
पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार पार्किंग व्यवस्था:
कलेक्टेड परिसर खेल मैदान: पुरानी डिण्डौरी की तरफ से आने वाले श्रद्धालु।
जबलपुर बस स्टैंड (अवंती बाई चौक): जबलपुर रोड और मुड़की रोड से आने वाले श्रद्धालु।
रूट डायवर्जन: श्रद्धालुओं को साकेत नगर, हंसनगर, देवरा, मुड़की, नर्मदा पुल, कोर्ट तिराहा, शंकर घाट जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। मुख्य मार्ग (कलेक्टेड तिराहा से अवंती बाई चौक) पूरे दिन बंद रहेगा। डिंडौरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यातायात प्रतिबंधों का पालन करें और सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सहयोग करें।





