Dindori News: 962 विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे 2 करोड़ 40 लाख रुपये, कलेक्टर बोलीं—बड़ी सोच और मेहनत से पाएं हर मंजिल….

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

 

डिंडौरी । मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के विद्यार्थियों के खातों में विभिन्न योजनाओं के तहत राशि अंतरित की गई। इस दौरान प्रदेश के लगभग 1 लाख 21 हजार विद्यार्थियों को 304 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का लाभ दिया गया।

डिंडौरी जिले में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की उपस्थिति में जिले के 84 विद्यालयों के 962 विद्यार्थियों को कुल 2 करोड़ 40 लाख 50 हजार रुपये की राशि का लाभ मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह स्वयं भी शासकीय विद्यालय की छात्रा रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों में मेहनत कर अच्छे अंक प्राप्त किए हैं और शासन द्वारा दी जा रही सहायता उनकी सफलता के लिए एक छोटा-सा उपहार है।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि बड़ी सोच रखें, बड़े लक्ष्य तय करें और निरंतर मेहनत के साथ जीवन की हर मंजिल हासिल करने का प्रयास करें। शासन द्वारा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह सफलता का पहला पड़ाव है—विधायक ओमकार मरकाम

डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि जिले के 962 विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलना खुशी की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह उनकी सफलता का केवल पहला पड़ाव है और जीवन में अभी कई मंजिलें हासिल करनी हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी सोच और अच्छा ज्ञान ही व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ाता है। शिक्षा एक ऐसी अमूल्य संपत्ति है, जिसे न कोई चुरा सकता है, न बांट सकता है और न ही कोई छीन सकता है। विद्यार्थियों को हमेशा बड़ी सोच रखते हुए जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए।

विधायक ने विद्यार्थियों से लैपटॉप सहित शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का सदुपयोग शिक्षा और ज्ञानवर्धन के लिए करने की अपील की, ताकि वे निरंतर आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। विद्यार्थियों को बांटे गए प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को विद्यार्थी प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और उपलब्ध सहायता एवं सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *