Dindori News : नव नियुक्त सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने संभाला कार्यभार — जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर होगा फोकस….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी में नव नियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दिव्यांशु चौधरी ने आज पदभार ग्रहण किया। श्री चौधरी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2021 बैच के अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम), डबरा, जिला ग्वालियर के पद पर पदस्थ थे।

पदभार ग्रहण करने के बाद चौधरी ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चौधरी का फूलों से स्वागत कर अभिनंदन किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *