Dindori News : लगातार अनुपस्थित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी — 15 दिन में जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। सहायक संचालक उद्यान डिंडौरी ने कार्यालय के सहायक ग्रेड-03 राकेश कुमार धुर्वे, पिता स्वर्गीय मुलई सिंह धुर्वे, निवासी ग्राम संग्रामपुर (तहसील शहपुरा) को लगातार अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री धुर्वे 4 मार्च 2025 से अब तक बिना अनुमति अपने पद से अनुपस्थित हैं। कार्यालय द्वारा पूर्व में कई बार पत्र एवं स्मरण पत्र जारी किए गए, किंतु उनके द्वारा न तो कोई प्रत्युत्तर दिया गया और न ही कार्य पर उपस्थिति दर्ज की गई।

सहायक संचालक उद्यान ने इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 एवं अनुशासन एवं अपील नियम 1966 के अंतर्गत शासन कार्य में स्वेच्छाचारी आचरण माना है। अधिकारी ने निर्देश दिया है कि श्री धुर्वे 15 दिवस के भीतर कार्य पर उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *