Dindori news : समनापुर शासकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित…..

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले समनापुर विकासखंड के शासकीय महाविद्यालय समनापुर में 15 सितम्बर 2025 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य चैनसिंह परस्ते के मार्गदर्शन में हुआ।

हिंदी दिवस के इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हिंदी भाषा की महत्ता, उसकी समृद्धि एवं प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। विशेष रूप से डॉ. सविता मरावी (सहायक प्राध्यापक, हिंदी) और राजेश्वर पाटले (प्रभारी, कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ) की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति गर्व की भावना जागृत करना, उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहन देना और हिंदी के व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ावा देना रहा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *