डिंडौरी। जनपद पंचायत मेहंदवानी में जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान सीईओ चौधरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिले। उन्होंने विशेष रूप से जल गंगा संवर्धन अभियान, मनरेगा, स्वच्छता अभियान एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की प्रगति पर जोर देते हुए लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर सीईओ ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





