Dindori News : खाद की कालाबाजारी और नहरों के मरम्मत न होने से भड़के किसान, किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। किसानों की मूलभूत जरूरतों — पानी, बिजली, खाद एवं नहरों की मरम्मत जैसे मुद्दों के समाधान के लिए भारतीय किसान संघ लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में विकासखंड शहपुरा स्थित भारतीय किसान संघ कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संघ के विस्तार और किसान संगोष्ठी के आयोजन के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि आगामी 12 अक्टूबर 2025 को गुप्ता मैरिज गार्डन शहपुरा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बैठक के दौरान क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चल रही खाद की कालाबाजारी के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई। साथ ही नहरों के मरम्मतीकरण के लिए संबंधित विभाग से चर्चा करने का प्रस्ताव पारित किया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समय पर नहरों की मरम्मत नहीं की गई, तो वे हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।

इस अवसर पर संगठन के विस्तार को लेकर भी निर्णय लिया गया, जिसमें एडवोकेट विनय कुमार झारिया को संघ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें चंदन लगाकर सम्मानित किया गया।

बैठक में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विनय कुमार झारिया, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद, जिला सह मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव, तहसील शहपुरा अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, तहसील सदस्य कालिका झारिया, मटरू दादा सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *