DINDORI BREAKING NEWS : दसगात्र में शामिल होने आया अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

शहपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर रही जांच

डिंडौरी। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक भद्दा मरकाम उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी डोभी गांव का बताया जा रहा है। वह चौरा खितौला गांव में एक दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर शहपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *