Dindori News : विक्रमपुर स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार पर मंथन…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

 

डिंडौरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमपुर में रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपचार एवं जांच की सुविधा तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें उपचार व आवश्यक जांच की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।

बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देने को लेकर आवश्यक निर्णयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति के नामांकित सदस्य एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा सुशील राय, क्षेत्रीय जनपद सदस्य कीर्ति गुप्ता, सरपंच भारत पट्टा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता दीवान, बीएमओ डॉ. जयश्री मरावी, डीपीएम विक्रम सिंह, बीपीएम दिगंबर सिंह बिलागर, डॉ. प्रकाश ठाकुर, डॉ. दीपेंद्र धुर्वे सहित स्वास्थ्य विभाग एवं पीएचई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *