MP Police SI Recruitment 2026 : पुलिस में SI और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती, 9 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) एवं सूबेदार भर्ती परीक्षा-2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती अभियान के तहत कुल 507 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

जारी सूचना के अनुसार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 23 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी।

 

28 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा

 

MPESB द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नियम, पात्रता, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

507 पदों पर होगा चयन

इस भर्ती के माध्यम से मध्यप्रदेश पुलिस में सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर (SI) के कुल 507 पद भरे जाएंगे। लंबे समय से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

यह रहेंगी महत्वपूर्ण तारीखें

 

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 सितंबर 2026, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 2026, परीक्षा: 28 अक्टूबर 2026 से अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए MPESB की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in. पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती की पात्रता, पदवार विवरण, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी शर्तों के लिए आधिकारिक अधिसूचना को अंतिम आधार माना जाएगा।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *