Dindori News : बड़ी खबर— जनजातीय कार्य विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया तेज, माध्यमिक शिक्षकों के रिक्त पदों की तत्काल मांगी गई जानकारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

पदोन्नति की उल्टी गिनती शुरू, माध्यमिक शिक्षकों के खाली पदों की सूची होगी तैयार

 

डिंडौरी। जनजातीय कार्य विभाग में प्राथमिक शिक्षकों की माध्यमिक शिक्षक पद पर पदोन्नति प्रक्रिया को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर संस्थावार एवं विषयवार माध्यमिक शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक 

बता दें कि जारी पत्र में कहा गया है कि संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास, जबलपुर के निर्देशानुसार प्राथमिक शिक्षक से माध्यमिक शिक्षक पद पर पदोन्नति के लिए रिक्त पदों का विवरण तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को 18 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रारूप में एक्सेल शीट, हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है।

 

पत्र के अनुसार गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, हिंदी एवं विज्ञान विषयों के रिक्त पदों की संस्थावार जानकारी मांगी गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी कर्मचारी को उच्च पद का प्रभार दिया गया है तो उसके मूल पद को रिक्त दर्शाया जाए।

 

इसके अतिरिक्त वर्ष 2021 से 2025 तक के कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन (सीआर) भी संबंधित जानकारी के साथ जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पदोन्नति प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी की जा सके। इस आदेश को जिले में प्राथमिक शिक्षकों की लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल माना जा रहा है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *