Big Breaking : 19 जुलाई को डिंडौरी सहित 4 क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली रहेगी बंद ! जानिए किन-किन इलाकों पर पड़ेगा असर….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिले के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। 19 जुलाई 2026 (रविवार) को 132 केवी कोहका उपकेंद्र में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 33 केवी डिंडौरी, शहपुरा, समनापुर एवं गाड़ासराई फीडरों के साथ इनसे जुड़े सभी 33/11 केवी उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के घरेलू, व्यावसायिक एवं अन्य उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

विभाग ने बताया कि यह शटडाउन आवश्यक रखरखाव कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से पूरा करने के लिए लिया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पूर्व तैयारी कर लें तथा असुविधा से बचने के लिए आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें।

बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार प्रस्तावित शटडाउन की समयावधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *