Dindori News : डिंडौरी जिला पंचायत में प्रशासनिक फेरबदल, चार अधिकारी नए दायित्वों पर संलग्न….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिला कलेक्टर कार्यालय से सोमवार 29 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत डिंडौरी में प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टि से चार अधिकारियों को नए स्थानों और कार्यों पर संलग्न किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

जिला कलेक्टर द्वारा अनुमोदित आदेश के अनुसार —

परियोजना अधिकारी सी.एस. सिंह को संलग्न जनपद पंचायत मेहंदवानी का कार्य सौंपा गया।

सहायक परियोजना अधिकारी रामजीवन वर्मा को एमडीएम और सीएम हेल्पलाइन जिला पंचायत डिंडौरी का दायित्व दिया गया।

क्वालिटी मॉनिटर आनंद मौर्या को जनपद पंचायत शहपुरा में संलग्न किया गया।

उपयंत्री पवन कुमार पटेल को जिला पंचायत डिंडौरी में कार्य हेतु पदस्थ किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *