DINDORI BREAKING NEWS : नेता के घर चल रही थी जुए की फड़, पुलिस ने दबोचा पूरा गैंग, मोबाईल–वाहन और नगदी जब्त….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के बजाग में सोमवार की रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नेता के घर पर चल रही जुए की फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नगदी, मोबाइल फोन और वाहन जब्त किए। इस कार्रवाई में पुलिस को 40 हजार से अधिक नगदी, 13 मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, एक कार और ताश की गड्डियां मिलीं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 29 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देश पर करंजिया और गाड़ासरई पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात 11 बजे यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जुए की फड़ पर ताश के 52 पत्तों से रुपए दांव पर लगाकर खेल रहे थे। सभी जुआरियों के पास से नगदी और मोबाइल बरामद किए गए। इसके अलावा मौके से मोटरसाइकिल और एक कार भी जब्त की गई।

चर्चा है कि जिस मकान में जुआ खेला जा रहा था वह भाजपा नेता और मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद साहू का है। पुलिस ने उन्हें भी मौके से गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि साहू पर पहले भी आबकारी एक्ट, जुआ और सट्टे के कई प्रकरण दर्ज हो चुके हैं और राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर वह अक्सर कार्रवाई से बच निकलते थे। इस बार पुलिस की सख्ती से वे भी गिरफ्त में आ गए। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में राजनीतिक रसूखदारों की अवैध गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक नेता के घर से जुआ फड़ पकड़े जाने से भाजपा की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि जिला संगठन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *