Dindori news : समनापुर में गूंजा शिक्षकों का दर्द, अधिकारियों ने दिलाया दिलासा….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में आज दिन रविवार को मध्यप्रदेश शिक्षक संघ एवं आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक समनापुर स्थित मंगल भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग रखी गई।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं का समाधान जल्द किया जाएगा। बैठक में अक्टूबर माह में जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए शिक्षक एकजुटता एवं सदस्यता पर भी चर्चा की गई। साथ ही शहपुरा प्रभारी प्राचार्य वेद प्रकाश साहू पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए सार्वजनिक निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष मनेन्द्र उददे एवं जिला सचिव द्वारका मरावी ने की। इस दौरान संघ के कई पदाधिकारी एवं वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे, जिनमें राम नयन यादव, राधेलाल गायकी, जे.एस. मरकाम, प्राचार्य देवेंद्र दीक्षित, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहीद खान, मधुदीप उपाध्याय, पी.एस. चीचाम, अंगद राम मरावी, वेद प्रकाश साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस.बी. बघेल, डीआरसी एम.डी. सोनवानी, महेश चौबे, दीपभान राठौर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। बैठक का सफल संचालन ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मरकाम द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन आजाद अध्यापक शिक्षक संघ समनापुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *