Dindori News : नर्मदा को स्वच्छ बनाने प्रशासन बड़ा एक्शन ! अब हर संडे नर्मदा घाटों पर उतरेगा पूरा सिस्टम,आदेश जारी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

प्रशासन की बड़ी पहल: अब हर रविवार घाटों पर उतरेगा पूरा अमला

डिंडौरी। नर्मदा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर अब प्रत्येक रविवार सुबह 6 बजे डिंडौरी नगर के सभी प्रमुख नर्मदा घाटों पर अनिवार्य श्रमदान कराया जाएगा। जिसके लिए कलेक्टर कार्यालय के द्वारा एक आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक 

दरअसल कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस, वन, आदिवासी विकास, राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, पशु चिकित्सा समेत अन्य विभागों को अलग-अलग घाटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी विभागों के जिला प्रमुख अपने अमले के साथ मौके पर मौजूद रहकर साफ-सफाई कार्य सुनिश्चित करेंगे।

भवतारणी मंदिर घाट, जोगी टिकरिया घाट, इमली कुटी घाट, अंबेडकर घाट, शंकर घाट, रहली मोहल्ला घाट, पुराना बस स्टैंड घाट, डेम घाट और शांतिनगर स्थित शिव मंदिर घाट सहित कई प्रमुख स्थानों पर यह अभियान संचालित होगा।

प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभाग स्वयं सफाई सामग्री और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करेंगे। वहीं नगर परिषद द्वारा सफाई कर्मचारियों और कचरा वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही हर सप्ताह किसी एक वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि “जल गंगा संवर्धन अभियान” को सफल बनाया जा सके और नर्मदा की स्वच्छता को स्थायी रूप दिया जा सके। देखें आदेश

 

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *