Dindori News : शहपुरा-डिंडौरी मार्ग निर्माण में अनियमितता, कलेक्टर ने ठेकेदार को किया कारण बताओ नोटिस जारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। कलेक्टर डिंडौरी ने शहपुरा-डिंडौरी मार्ग पर हो रहे सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन के मामले में संबंधित ठेकेदार फर्म को “कारण बताओ” नोटिस जारी किया है। सूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 के शहपुरा-डिंडौरी खंड में निर्माणाधीन पुल और पुलियों के पास कार्य में गुणवत्ता का पालन नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बिना पर्याप्त मजबूती के पाइप डालकर निर्माण किया जा रहा है, जो अनुबंध की शर्तों और ठेकेदार के दायित्व का उल्लंघन है।

 

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष जताया। इसके अलावा सोशल मीडिया में वायरल शिकायतों ने भी मामले को गंभीर रूप दिया। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री टीम ने 31 मार्च 2026 को स्थल निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट में खामियां पाई। कलेक्टर ने फर्म को 7 अप्रैल 2026 तक उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समयसीमा में संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुबंध निरस्त कर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की एकपक्षीय कार्रवाई की संभावना है। इस मामले में प्रमुख अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए सूचित किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *