Dindori News : टीईटी परीक्षा के विरोध में डिंडौरी में शिक्षकों ने जताई नाराजगी, विधायक ने दिया समर्थन….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। ट्रायवल वेल्फेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष डीके सिंगौर के नेतृत्व में डिंडौरी जिले में सैकड़ों शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण सभा आयोजित की गई। सभा में डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम उपस्थित हुए और उन्होंने शिक्षकों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।

 

विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व से कार्यरत शिक्षकों को 20-25 साल की सेवा देने के बाद टीईटी परीक्षा से गुजरना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पचास वर्ष की उम्र पार कर चुके और लंबी सेवा देने वाले शिक्षकों की योग्यता पर सवाल उठाना उनके आत्म-सम्मान को ठेस पहुँचाने के बराबर है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक समुदाय के भविष्य और सम्मान की रक्षा के लिए वे और उनकी पूरी कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष में उनके साथ खड़े रहेंगे।

 

 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें प्रस्तुत कीं। शिक्षकों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल अपने अधिकारों और सम्मान की सुरक्षा करना है। शिक्षक समुदाय के इस आंदोलन में स्थानीय नेताओं का समर्थन और सहभागिता इसे और मजबूत बना रहा है। टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों की यह नाराजगी आगामी दिनों में और राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन सकती है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *