— एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित
डिंडौरी। जिले में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह व्यवस्था आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशों के तहत लागू की गई है।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी जिले में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। साथ ही गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों में उपलब्ध दैनिक स्टॉक की जानकारी भी एकत्रित कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। कंट्रोल रूम में आम नागरिकों से प्राप्त होने वाली शिकायतों और समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इसके लिए शिकायतों का अलग से पंजी भी संधारित किया जाएगा।
कंट्रोल रूम में सहायक आपूर्ति अधिकारी शेख शमीम खान, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश तुरकर, कम्प्यूटर ऑपरेटर उदयचंद मरावी और शुभम तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों, तेल कंपनियों और गैस एजेंसी संचालकों को आदेश की प्रति भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। देखें आदेश…





