Dindori News : होटल की रसोई में पकड़ी गई घरेलू गैस! अचानक पहुंचे अधिकारी तो मच गया हड़कंप….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

शहपुरा के होटल में चल रहा था घरेलू गैस का खेल! छापे में 3 सिलेंडर जब्त

 

डिंडौरी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

 

शुक्रवार 13 मार्च 2026 को सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी ने नगर शाहपुरा में कई होटल एवं ढाबों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जबलपुर रोड स्थित कान्हा भोजनालय में दो घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इसी तरह शहपुरा स्थित यादव ढाबा में भी एक घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया, जिसे भी जब्त किया गया।

 

खाद्य विभाग के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर का इस प्रकार होटल या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग करना अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है। इस मामले में संबंधित संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।इ स कार्रवाई के बाद पूरे नगर के होटल एवं ढाबा संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए आगे भी लगातार निरीक्षण और कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *