DINDORI NEWS : नाम भवानी रेस्टोरेंट पर काम अवैध शराब और मांसाहार भोजन,ग्रामीणों में गुस्सा ,शिकायत दर्ज…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के समनापुर थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम नान डिंडौरी के पास स्थित भवानी रेस्टोरेंट इन दिनों विवादों का केंद्र बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां अवैध शराब का खुला बिक्री और नशे की गतिविधियां हो रही हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग के किनारे ग्राहकों को बैठाकर शराब परोसी जा रही है और ढाबा रातभर खुला रहता है, जिससे अक्सर झगड़े और मारपीट की घटनाएं होती हैं। इसके चलते गांव में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ढाबा संचालक दूसरे जिले का निवासी है और उसने ग्राम पंचायत को व्यवसाय के संबंध में कोई सूचना नहीं दी। समय-समय पर पुलिस को सूचित करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और सरपंच व पंचायत प्रतिनिधियों से ढाबा हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और पंचायत द्वारा तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सामूहिक रूप से उग्र आंदोलन पर उतरेंगे। ग्रामीणों की मांग है कि अवैध शराब और नशाखोरी वाले इस ढाबे को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा का वातावरण बहाल हो सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *