Dindori News : 25 फीट गहरे कुएं में गिरा बैल, डिंडौरी युवा शक्ति टीम ने किया सफल रेस्क्यू….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मोहदा गांव में बड़ा हादसा टला: कुएं में गिरे बैल का सफल रेस्क्यू, युवाओं की सूझबूझ आई काम

 

 

डिंडौरी। जिले के समनापुर विकासखंड अंतर्गत मोहदा गांव में आज दिन शनिवार शाम लगभग 4: 30 बजे एक बैल के लगभग 25 से 30 फीट गहरे कुएं में गिर जाने से हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डिंडौरी युवा शक्ति की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक काफी गहराई और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम के सदस्यों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान ग्रामीणों की भी भीड़ मौके पर जुट गई थी। रेस्क्यू अभियान में रोहित कांसकार, सिद्धार्थ चौहान, यीशु गवले, सौरभ मेहरा और आदिल खान की अहम भूमिका रही, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए बैल की जान बचाई। ग्रामीणों ने टीम के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की। यह पूरा घटनाक्रम सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल बन गया।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *