Dindori News : अब नहीं चलेगी ढिलाई! करंजिया में अभियान 2.0 को लेकर सख्त समीक्षा, हर गांव में विशेष शिविर के निर्देश….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। आकांक्षी विकासखंड करंजिया में “संपूर्णता अभियान 2.0” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद सभागृह करंजिया में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन ने की। बता दें कि बैठक में विकासखंड अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चयनित इंडिकेटरों की सेक्टरवार समीक्षा की गई। सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से इन लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि एनसी रजिस्ट्रेशन में कुछ हितग्राहियों के अन्य राज्यों से आगमन तथा समय पर समग्र आईडी उपलब्ध न होने के कारण पंजीयन में विलंब हो रहा है। इसके समाधान के लिए समय-समय पर समग्र आईडी शिविर आयोजित कर पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नीति आयोग के प्रतिनिधि हरिश विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि “संपूर्णता अभियान 2.0” 28 फरवरी से 14 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 6 प्रमुख इंडिकेटरों—चार महिला एवं बाल विकास विभाग, एक पशुपालन विभाग तथा एक शिक्षा विभाग से संबंधित—को शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु तीन माह की कार्ययोजना तैयार की गई है।

इसके साथ ही चुनौतीपूर्ण गांवों में विशेष शिविर लगाने और डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के उपरांत एसडीएम रामबाबू देवांगन ने तहसीलदार, बीसीएम, सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि वे अभियान की अवधि में चयनित 6 इंडिकेटरों की पूर्ण संतृप्ति सुनिश्चित करेंगे। यह समीक्षा बैठक एवं शपथ कार्यक्रम “संपूर्णता अभियान 2.0” को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

सोर्स:— जनसंपर्क विभाग डिंडौरी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *