Dindori News : दो भैंसों के बीच लड़ाई ! भैंस लेकर थाने पहुँचा किसान! पुलिस भी रह गई दंग,जानें पूरा मामला…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। मरवारी निवासी गनेश यादव अपनी घायल भैंस को लेकर सीधे थाने पहुँच गया और न्याय की गुहार लगाने लगा। अचानक थाने में भैंस की एंट्री से पुलिसकर्मी भी कुछ देर तक सकते में रह गए। मिली जानकारी के अनुसार, गाँव में दो भैंसों के बीच जमकर लड़ाई हो गई, जिसमें गनेश यादव की भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। भैंस की टांग सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं। वहीं घटना को गंभीर मानते हुए गनेश यादव अपनी भैंस को साथ लेकर शिकायत दर्ज कराने थाने पहुँच गया।

बता दें कि गनेश यादव का आरोप है कि दूसरी भैंस के मालिक की लापरवाही से उसके मवेशी को नुकसान पहुँचा है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद घायल भैंस को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.एस. कुलस्ते ने बताया कि भैंस के थन में स्पष्ट चोट का निशान मिला है। प्राथमिक उपचार दिया गया है और चोट मोच व दबाव की वजह से होने की आशंका है। वहीं थाना परिसर में घायल भैंस की मौजूदगी पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना पूरे दिन शहपुरा व आस-पास के क्षेत्रों में लोगों की चर्चाओं में बनी रही।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *