Dindori News : कलेक्टर का सख्त आदेश—सड़क और पुल निर्माण में गुणवत्ता व समयसीमा पर दें ध्यान….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शनिवार को गाड़ासरई से सागरटोला पंडरिया मार्ग (एसएच-44) का निरीक्षण किया। यह मार्ग छत्तीसगढ़ सीमा तक 47 किलोमीटर लंबा है और क्षेत्रीय आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी GRTC और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए और सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या तकनीकी मानकों से विचलन न हो। उन्होंने कहा कि यह कार्य जनहित से सीधे जुड़ा है, इसलिए गुणवत्ता में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने निर्माण सामग्री, सड़क की चौड़ाई, रोलिंग, लेवलिंग, सघनता और तकनीकी प्रक्रिया का परीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को दैनिक मॉनिटरिंग करने और प्रत्येक चरण की गुणवत्ता रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

साथ ही कलेक्टर ने डिंडौरी से अमरकंटक रोड पर निर्माणाधीन सिवनी नदी पुल का निरीक्षण किया और बरसात से पहले निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन प्रभावित न हो। उन्होंने एसडीएम बजाग को निर्माण में आ रही बाधाओं का निराकरण सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, सीईओ जनपद पंचायत करंजिया अक्षय डिगरसे, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। GRTC कंपनी की तरफ से राकेश मौर्या (संभागीय प्रबंधक), आलोक गुप्ता (प्रोजेक्ट डायरेक्टर), श्याम लाल बंजारा (साइड इंचार्ज) और मटेरियल एवं ब्रिज इंजीनियर भी मौके पर मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *