Dindori News : उप-स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य में लापरवाही, कलेक्टर ने ठेकेदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शनिवार को करंजिया विकासखंड के पाटनगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। लगभग 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहे इस भवन में निर्माण एजेंसी की लापरवाही स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण एजेंसी द्वारा मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण नहीं किया गया, तो ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, सीईओ जनपद पंचायत करंजिया अक्षय डिगरसे, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *