Dindori News : अध्ययन भ्रमण पर डिंडौरी पहुंचे प्रशिक्षु अधिकारी — ग्रामीण जीवन और प्रशासनिक व्यवस्था का किया अध्ययन…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। विभिन्न विभागों के प्रशिक्षु अधिकारियों ने अध्ययन भ्रमण के तहत डिंडौरी जिले का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) जे.पी. यादव से सौजन्य भेंट कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी ली।

प्रशिक्षु अधिकारियों ने ग्राम भ्रमण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों, सिंचाई व्यवस्था, महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और स्थानीय संस्कृति का गहन अध्ययन किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को सुना तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का भी मूल्यांकन किया।

दौरे में पुलिस, आबकारी, महिला एवं बाल विकास और शिक्षा विभाग के प्रशिक्षु अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह अध्ययन भ्रमण उनके लिए एक प्रेरणादायी अनुभव रहा, जिससे उन्हें ग्रामीण जीवन, प्रशासनिक चुनौतियों और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जे.पी. यादव ने प्रशिक्षुओं को जिले की विशेषताओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं से अवगत कराया तथा उन्हें भविष्य में बेहतर जनसेवा के लिए प्रेरित किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *