Dindori News : कलेक्टर डिंडौरी ने किया फसल नुकसान का सर्वे आदेश, बारिश से धान पर संकट, सर्वे दल का गठन…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

— प्रत्येक विकासखण्ड में अधिकारी करेंगे फसल हानि का आकलन, रिपोर्ट जल्द मांगी गई

डिंडौरी। विगत कुछ दिनों से जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान की फसल बिछ जाने और नुकसान की आशंका बनी हुई है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डिंडौरी ने जिले के सभी विकासखण्डों में धान फसल हानि के सर्वे हेतु सर्वे दल गठित करने के आदेश जारी किए हैं।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश (क्रमांक सर्वे दल/कृषि/2025-26/6138 दिनांक 3 अक्टूबर 2025) में कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर किसानों की फसल हानि का सटीक मूल्यांकन किया जाए और निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत की जाए।

जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक विकासखण्ड में गठित दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/बीटीएम, कृषि विस्तार अधिकारी/एटीएम, संबंधित पटवारी तथा फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सर्वे दलों को निर्देश दिया गया है कि वे तेजी से काम करते हुए किसानों की वास्तविक हानि का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक राहत एवं मुआवजा प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *