Dindori Kisan Good News : धान पंजीयन की अवधि बढ़ी, अब 6 नवंबर तक कर सकेंगे किसान पंजीयन…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

— प्रदेश के 16 जिलों में शेष किसानों को मिला मौका, कलेक्टरों के प्रस्ताव पर कार्रवाई

डिंडौरी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि अब बढ़ा दी गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब किसान 6 नवंबर 2025 तक अपना पंजीयन कर सकेंगे।

यह निर्णय प्रदेश के कई जिलों — डिंडौरी, मण्डला, बालाघाट, सतना, छिंदवाड़ा, शहडोल, अनूपपुर, दमोह, सिवनी, मैहर, उमरिया, जबलपुर, सीधी, अलीराजपुर, बैतूल और पन्ना — के कलेक्टरों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर लिया गया है। कलेक्टरों ने बताया था कि कई किसान तकनीकी या अन्य कारणों से पंजीयन से वंचित रह गए हैं।

संचालनालय द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि — प्रत्येक पंजीयन केन्द्र पर खाद्य, सहकारिता, राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में ही पंजीयन कराया जाएगा। केवल उन्हीं शेष किसानों का पंजीयन किया जाएगा जिनके नाम जिला प्रस्तावों में उल्लेखित हैं। किसानों के दस्तावेजों की जांच के बाद ही पंजीयन स्वीकार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *