डिंडौरी। राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेशभर में कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों की शैक्षणिक, शारीरिक, बौद्धिक, अंकगणितीय एवं अक्षर ज्ञान क्षमता के मूल्यांकन हेतु एफ.एल.एन. मेला (Foundational Literacy and Numeracy Mela) आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकासखंड करंजिया के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में भी एफ.एल.एन. मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गाँव की माताएँ, अभिभावकगण, स्वयंसेविका संस्था प्रमुख रामकुमार गर्ग सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। छात्रों ने मेले में अपनी अभिनय, ज्ञान एवं रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। बच्चों ने खेलकूद, पाठ्य गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में मध्याह्न भोजन वितरण के साथ मेले का समापन किया गया।




