Dindori Breking News : 366 पाव अंग्रेजी शराब, ₹12 लाख का माल जब्त — कोतवाली पुलिस ने 4 तस्करों को किया गिरफ्तार….

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

डिंडौरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली डिंडौरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और एक बिना नंबरी चारपहिया वाहन जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29 से 30 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एमपीटी डिंडौरी के सामने से बड़ा सुबखार जाने वाली कच्ची सड़क पर कुछ लोग अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बिना नंबर की काले रंग की हुंडई वेन्यू कार को रोका जिसमें चार लोग सवार थे तलाशी में कार से 366 पाव यानी लगभग 65 लीटर 880 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की गई जिसकी कीमत करीब 54 हजार 358 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान राहुल साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 32 वर्ष निवासी शाहपुर ,चन्द्र प्रकाश ठाकुर पिता तोडर सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बालपुर रैयत थाना शाहपुर, रामनाथ बंजारा पिता स्वर्गीय पुहप सिंह बंजारा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बालपुर रैयत थाना शाहपुर और लोक सिंह परस्ते पिता स्वर्गीय बिहारी लाल परस्ते उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बालपुर रैयत थाना शाहपुर जिला डिंडौरी के रूप में हुई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के अलावा एक बिना नंबरी हुंडई वेन्यू कार जिसकी कीमत लगभग 11 लाख रुपये है। तीन मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये है। नगद 1880 रुपये और यूनियन बैंक का एक ग्राहक आईडी कार्ड जब्त किया गया जब्त कुल माल की कीमत लगभग 12 लाख 1 हजार 238 रुपये आंकी गई है। थाना कोतवाली डिंडौरी में सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 633/2025 दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इनकी रही भूमिका 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे सहायक उपनिरीक्षक दिलीप झारिया और राजाराम आर्मो प्रधान आरक्षक हनुमान सिंह आदित्य शुक्ला देवेन्द्र पटले जितेन्द्र ठाकुर आरक्षक हेमंत झारिया सतेन्द्र डहेरिया अवनीश यादव श्याम तिवारी और नरेश उइके शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *