Dindori News : वृंदावन ग्राम चयन के लिए अधिकारियों ने किया सरवाही ग्राम का निरीक्षण…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी/शहपुरा। वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित किए जाने वाले ग्राम के निर्धारण हेतु आज 23 अक्टूबर 2025 को शहपुरा एसडीएम, एपीओ मनरेगा, एसडीओ आरईएस एवं पीसीओ ने संयुक्त रूप से ग्राम सरवाही का निरीक्षण किया।

वृंदावन ग्राम योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक ग्राम का चयन किया जाना है, जिसे सोलर इलेक्ट्रिफिकेशन, गौशाला स्थापना, ग्राम सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास जैसे कार्यों के माध्यम से मॉडल ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्राम में चल रहे निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों से चर्चा कर विकास संबंधी आवश्यकताओं और सुझावों को भी जाना। अधिकारियों ने कहा कि चयनित ग्राम को विकास की दृष्टि से आदर्श बनाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है, ताकि अन्य ग्राम भी इसके अनुरूप प्रेरित होकर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो सकें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *