Dindori News : गौमाता और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक — जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव गौशाला में सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है गौपूजन पर्व

डिंडौरी । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर प्रदेशभर की गौशालाओं में गौपूजन एवं गोवर्धन पूजा के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव स्थित गौशाला में पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आर्मो, मटाले, सतीश चौबे, डॉ. कुलस्ते सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

पूजन कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौमाताओं का तिलक, आरती और पुष्पमालाओं से पूजन-अर्चन किया। गौशाला परिसर भक्ति संगीत, आरती और उत्सव के माहौल से गुंजायमान रहा।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गोवंश और मानव जीवन के बीच सामंजस्य का प्रतीक है। यह पर्व हमें कृतज्ञता, करुणा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिस्थितिक उत्तरदायित्व भी है। पूजन के उपरांत ग्रामीणजनों और गौशाला सदस्यों ने गौसंवर्धन और संरक्षण का संकल्प लिया तथा गौमाता को पकवान और मिठाई अर्पित की। कार्यक्रम का समापन गौआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *