डिंडौरी । कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शुक्रवार को विकासखंड बजाग के विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवनों सरकारी योजनाओं स्कूलों आश्रम शालाओं और स्व सहायता समूहों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत गीधा में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण कर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए उन्होंने जल निगम द्वारा संचालित नल जल योजना का भी घर घर जाकर अवलोकन किया और ग्रामीणों से पेयजल उपलब्धता की जानकारी ली कलेक्टर ने सरपंच और सचिव को नल जल योजना का नियमित संचालन जलकर वसूली और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही अनीता बाई से बातचीत के दौरान कलेक्टर को जानकारी मिली कि उनके पति स्व कोमल नंदा की मृत्यु के बाद उन्हें संबल योजना का लाभ नहीं मिला इस पर कलेक्टर ने जनपद सीईओ को तत्काल सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बालक आश्रम शाला गीधा का निरीक्षण कर बच्चों से किताबें पढ़वाकर शिक्षा स्तर की जानकारी ली उन्होंने आवास रसोई और भोजन कक्ष का निरीक्षण किया तथा छात्रावास अधीक्षक को मीनू के अनुसार भोजन प्रदाय करने और खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट जांचने के निर्देश दिए कलेक्टर ने आश्रम के मुख्य द्वार को स्थानीय गोंडी चित्रकला से सजाने के भी निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत बोंदर में नल जल योजना की समीक्षा के दौरान सचिव द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन केवल 30 मिनट जल आपूर्ति की जाती है जिस पर कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पीएचई को सुबह और शाम एक एक घंटे जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत पड़रिया डोंगरी के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजाग का निरीक्षण किया । उन्होंने कक्षा 10वीं के छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें मेहनत करने और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया साथ ही घोषणा की कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शासन की योजनाओं जैसे स्कूटी और लैपटॉप का लाभ मिलेगा और जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र को वे स्वयं नकद पुरस्कार देंगी।
कलेक्टर ने निर्माणाधीन शासकीय आईटीआई कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए ठेकेदार को गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सब इंजीनियर को तीन दिन के अंतराल पर कार्य प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
कलेक्टर ने कृषि सहकारिता केंद्र और शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया उन्होंने कोदो कुटकी पंजीयन की जानकारी ली और किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि यदि सामग्री की कमी हो तो तत्काल मांगपत्र भेजकर सामग्री मंगवाई जाए ।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ग्राम बजाग रैयत में हितग्राही शंकर सिंह धुर्वे द्वारा स्थापित तालाब परियोजना का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने मत्स्य उत्पादन कार्य की जानकारी ली यह परियोजना एक हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित की गई है जिसकी लागत लगभग 11 लाख रुपये है इस योजना से लगभग चार मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन और चार लाख रुपये वार्षिक आय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है कलेक्टर ने हितग्राही को अधिक उत्पादन कर आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत भानपुर में सत्यनाथ स्व सहायता समूह द्वारा मां की बगिया योजना के अंतर्गत आम और नींबू के पौधे लगाए जाने के कार्य की सराहना की और बड़े पौधे लगाने व नियमित सिंचाई के निर्देश दिए उन्होंने ग्राम तरच और तरच टोला में स्व सहायता समूहों द्वारा कोदो कुटकी और चावल प्रसंस्करण कार्य का निरीक्षण किया तथा विद्युत कनेक्शन की समस्या के निराकरण के लिए दो दिनों का समय दिया उन्होंने गांव के कुएं का निरीक्षण कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत चांडा और तांतर में बुडनेर नदी के उद्गम स्थल पर निर्मित जल गंगा संवर्धन योजना का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तालाबों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं को पालने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।
निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने वन्या रेडियो का भी भ्रमण किया जहां स्थानीय लोक कलाकारों ने परधानी नृत्य के साथ उनका स्वागत किया कलेक्टर ने कलाकारों के साथ लोक नृत्य का आनंद लिया और वन्या रेडियो के माध्यम से बैगाचक एवं जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेन्द्र जाटव तहसीलदार भरत कुमार बट्टे कृषि उपसंचालक अभिलाषा चौरसिया डीपीसी श्वेता अग्रवाल कार्यपालन यंत्री पीएचई इमाम उल्ला खान खाद्य अधिकारी कृष्ण कुमार मरावी सहायक संचालक मत्स्य विभाग राकेश चंदेल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




