Dindori News : अमरपुर ग्राम पंचायत ने 10 स्थायी दुकानों की आवंटन सूची जारी …..

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले के जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरपुर द्वारा पंचायत परिसर में निर्मित 10 स्थायी दुकानों के आवंटन की सूची ग्राम पंचायत सरपंच—सचिव  के द्वारा जारी कर दी गई है।

दरअसल ग्राम पंचायत कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार दिनांक 16 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। ग्राम पंचायत ने इन दुकानों को 1 वर्ष 11 माह की अवधि के लिए किराये पर दिए जाने का निर्णय लिया है। निर्धारित अवधि में प्राप्त आवेदनों की जांच पंचायत के नियमों एवं शर्तों के अनुसार की गई, जिसमें पात्र पाए गए आवेदकों का चयन किया गया।

                         — ग्राम पंचायत द्वारा जारी सूची

आवंटन सूची में अमरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के आवेदकों के नाम शामिल हैं। चयनित दुकानदारों में अनूप उसराठे, तनूजा सोनी, दीपक साहू, वैभव सिंह राजपूत, रामकृष्ण यादव, अंकित यादव, अशोक कुमार, मन्नूलाल, भूपत सिंह श्याम तथा पवन कुमार केशवानी शामिल हैं। ग्राम पंचायत द्वारा इस संबंध में नायब तहसीलदार अमरपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर एवं पुलिस चौकी प्रभारी अमरपुर को भी सूचनार्थ प्रतिलिपि भेजी गई है। स्थायी दुकानों के आवंटन से क्षेत्र में स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *