Dindori Kisan News : धान किसानों के लिए जरूरी अपडेट: 10 अक्टूबर तक पंजीयन नहीं कराया तो छूट सकता है मौका….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया जिले में जारी है। शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान 10 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए जिले में कुल 27 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं।

पंजीयन की व्यवस्था सहकारी समितियों के साथ-साथ सीएससी और एमपी ऑनलाइन केंद्रों के माध्यम से की गई है। जिला खाद्य शाखा के अनुसार, अब तक सहकारी समितियों के माध्यम से 1,409 किसानों का धान पंजीयन, जबकि सीएससी/एमपी ऑनलाइन के माध्यम से 619 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है।

पंजीयन प्रक्रिया में पूर्व पंजीकृत और नए किसानों के लिए अलग-अलग विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों को पंजीयन के दौरान आधार नंबर, समग्र परिवार आईडी, मोबाइल नंबर, किसान आईडी तथा भूमि और बोई गई फसल से संबंधित जानकारी उपलब्ध करानी होगी। नए किसानों के मामले में भूमि संबंधी अभिलेखों का सत्यापन भी किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने धान उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नजदीकी पंजीयन केंद्र अथवा सीएससी/एमपी ऑनलाइन केंद्र पर पहुंचकर पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का लाभ लिया जा सके।

पंजीयन से संबंधित किसी समस्या या शिकायत के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। किसान 6264704077 और 9630508315 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *